SQL

                          Rajeev Tiwari

SQL Hindi में! SQL क्या है? Structured Query Language का एक्सप्लेनेशन


SQL एक लैग्‍वेज हैं जो डेटाबेस को ऑपरेट करती है; इसमें डेटाबेस क्रिएशन, डिलीट, डेटाबेस से विशिष्‍ट डेटा प्राप्‍त करना आदि शामिल हैं। SQL एक ANSI (American National Standards Institute) स्‍टैंडर्ड लैग्‍वेज है, लेकिन SQL लैग्‍वेज के कई अलग-अलग वर्जन हैं।

SQL Full Form:

Full form of SQL is –
Structured Query Language

Meaning of SQL in Hindi:

एसक्यूएल का अर्थ:
SQL का मतलब – Structured Query Language हैं।

What is SQL in Hindi?

SQL क्या है?

SQL एक स्टैन्डर्डाइज़्ड प्रोग्रामिंग लैग्‍वेज है जिसका उपयोग रिलेशनल डेटाबेस को मैनेज करने और उनके डेटा में विभिन्न ऑपरेशन को करने के लिए किया जाता है।
SQL स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज है, जो रिलेशनल डेटाबेस में स्‍टोर डेटा को स्‍टोर करने, मनिप्युलैट और रिट्रव करने के लिए एक कंप्यूटर लैग्‍वेज है।
Relational Database System के लिए SQL एक स्‍टैंडर्ड लैग्‍वेज है। MySQL, MS Access, Oracle, Sybase, Informix, Postgres और SQL Server जैसे सभी Relational Database Management Systems (RDMS) उनके स्‍टैंडर्ड डेटाबेस लैग्‍वेज के रूप में SQL का इस्‍तेमाल करते हैं।
SQL को डेटा शेयर करने और मैनेज करने के लिए उपयोग किया जाता है, विशेषकर डेटा जो रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में पाया जाता है – डेटा को टेबल और कई फाइलों में ऑर्गनाइज़ किया जाता है, प्रत्येक में डेटा के टेबल होते हैं, वे कॉमन फ़ील्ड द्वारा एक साथ रिलेटेड हो सकते हैं।
SQL का उपयोग कर आप क्वेरी (डेटाबेस से इनफॉर्मेशन कि रिक्‍वेस्‍ट), अपडेट और डेटा को फिर से रि-ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं, साथ ही एक डेटाबेस सिस्टम की स्कीमा (स्ट्रक्चर) को बना और मॉडिफाइ कर सकते हैं, और डेटा एक्‍सेस को कंट्रोल कर सकते हैं।
SQL सर्वर के लिए उपयोग किए जाने वाले कॉमन सॉफ़्टवेयर में Microsoft Access, MySQL, और Oracle शामिल हैं।

SQL क्या कर सकता है?

SQL एक डेटाबेस में क्वेरी एक्सेक्यूट कर सकता हैं।
SQL डाटाबेस से डेटा रिट्रीव (पुनः प्राप्त) कर सकता है।
SQL एक डेटाबेस में रिकॉर्ड इनसर्ट कर सकता हैं।
SQL डेटाबेस में रिकॉर्ड को अपडेट कर सकता है।
SQL डेटाबेस में रिकॉर्ड को डिलीट कर सकता है।
SQL एक नया डाटाबेस बना सकता है।
SQL एक डेटाबेस में नया टेबल बना सकता है।

History of SQL in Hindi:     

SQL का इतिहास:

SQL की उत्पत्ति हमें 1970 के दशक में वापस ले जाती है, जब IBM लैबोरेट्रीज में, नया डाटाबेस सॉफ़्टवेयर बनाया गया था – जिसका नाम था System R और System R में स्‍टोर डेटा को मैनेज करने के लिए, SQL लैग्‍वेज बनाई गई थी।
सबसे पहले इसे SEQUEL कहा जाता था, यह एक नाम है जिसे अभी भी SQL के लिए एक वैकल्पिक उच्चारण के रूप में प्रयोग किया जाता है, लेकिन इसे बाद में से सिर्फ SQL में बदल दिया गया था।
1979 में, रिलेशनल सॉफ्टवेयर नाम कि कंपनी, जो बाद में ओरेकल बन गई, ने SQL के कमर्शियल पोटेंशियल को देखा और Oracle V2 नाम का अपना मॉडिफाइड वर्जन जारी किया।
अब अपने तीसरे दशक के अस्तित्व में, SQL डिस्ट्रिब्यूटेड डाटाबेस को सपोर्ट करके यूजर्स के लिए ग्रेट फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर करता है, अर्थात् जिसे एक समय में कई कंप्यूटर नेटवर्क पर रन किया जा सकता है। ANSI और ISO द्वारा प्रमाणित, SQL एक डाटाबेस क्वेरी लैंग्वेज स्टैंडर्ड बन गया है।
यह इंडस्‍ट्री-लेवल और एजूकेशन आवश्यकताओं दोनों को सर्व करता है और इसका इस्तेमाल पर्सनल कंप्यूटर और कॉर्पोरेट सर्वर दोनों पर किया जाता है। डेटाबेस टेक्नोलॉजी की प्रोग्रेस के साथ SQL-बेस ऐप्‍लीकेशन रेग्‍यूलर यूजर्स के लिए तेजी से सस्ते हो गए हैं। यह विभिन्न ओपन सोर्स SQL डाटाबेस सोल्‍यूशन जैसे कि MySQL, PostgreSQL, SQLite, Firebird, और कई अन्य की शुरूआत के कारण है।

Advantage of SQL in Hindi:

SQL व्यापक रूप से लोकप्रिय है क्योंकि इसके निम्नलिखित फायदे है –
SQL यूजर्स को रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्‍टम में डेटा एक्सेस करने की अनुमति देता है।
यूजर्स डेटा को डिस्क्राइब कर सकते हैं।
यूजर डेटाबेस में डेटा को डिफाइन कर सकते हैं और उस डेटा में हेरफेर भी कर सकते है।
SQL मॉड्यूल, लाइब्रेरीज और प्री-कंपाइलर का उपयोग करते हुए अन्य भाषाओं में एम्बेड किया जा सकता है।
यूजर्स डेटाबेस और टेबल को बना सकते हैं और ड्रॉप कर सकते हैं।
यूजर व्‍यू को क्रिएट कर सकते हैं, प्रोसीजर स्‍टोर कर सकते हैं और डेटाबेस में फंक्‍शन क्रिएट कर सकते हैं।
यूजर टेबल, प्रोसीजर और व्‍यू में परमिशन सेट कर सकते हैं।
Written by Rajeev Tiwari From Bihar

Comments

Popular posts from this blog

FBT Tax

OT Technician

URL क्या है