DGP Details

Rajeev Tiwari डीजीपी (DGP) से सम्बंधित जानकारी डीजीपी (DGP) का पद पुलिस विभाग का एक बहुत बड़ा पद होता है, यह पद केवल एक ips किया हुआ व्यक्ति ही इस पद के लिए योग्य होता है| इसलिए यह पुलिस विभाग में एक सम्मानित पद है | एक डीजीपी (DGP) को अपने क्षेत्र में बहुत से अधिकार प्राप्त होते है, वह अपने अधिकारों का प्रयोग करके, अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को देखता है| डीजीपी (DGP) को हिंदी में पुलिस महानिदेशक कहा जाता है | पुलिस विभाग का यह अंतिम और शीर्ष पद होता है, इस विभाग में डीजीपी (DGP) से बड़ा कोई पद नहीं होता है | प्रत्येक राज्य में केवल 1 या सबसे अधिक 4 ऐसे पद होते है | सभी डीजीपी (DGP) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। यदि आप भी पुलिस विभाग में डीजीपी (DGP) पद पर नौकरी करना चाहते है तो यहां पर DGP क्या होता है, डीजीपी कैसे बने, डीजीपी की सैलरी, DGP की योग्यता, डीजीपी का फुल फॉर्म क्या होता है DGP के कार्य क्या होते है इसके बारे में जानकारी दी जा रही है| ...