Gps

Rajeev Tiwari GPS क्या हैं? यह कैसे काम करता हैं| What is GPS? How its Work) दोस्तों आपने GPS का नाम तो सुना ही होगा या मोबाइल, एप्प और गूगल मैप में आपने यह ऑप्शन देखा होगा अगर आपको नहीं पता की GPS क्या हैं तो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएँगे की GPS क्या हैं? और यह कैसे काम करता हैं| GPS क्या हैं? (What is GPS?) ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) एक उपग्रह-आधारित नेविगेशन प्रणाली है जिसका प्रयोग किसी भी चीज की लोकेशन का पता लगाने के लिए किया जाता हैं यह कम से कम 24 उपग्रहों से बना है। GPS किसी भी मौसम में 24 घंटे काम करता है। जीपीएस तकनीक का उपयोग पहली बार 1960 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना द्वारा किया गया था और अगले कुछ दशकों में इसका विस्तार 1980 में नागरिकों के लिए किया गया। आज, जीपीएस रिसीवर कई वाणिज्यिक उत्पादों, जैसे ऑटोमोबाइल, स्मार्टफोन, व्यायाम घड़ियों और जीआईएस उपकरणों में शामिल हैं। यह तकनीकी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है इसका इस्तेमाल मोबाइल, हवाई जहाज, रेल, बस औ...