Digital india

Rajeev Ranjan Tiwari Digital India Hindi – डिजिटल इंडिया पर निबंध। डिजिटल इंडिया से जुड़ी अनेकों जानकारियों से रूबरू हो जाएं। इससे कैसे जुड़े, इसके उद्देश्य, लाभ और हानियों के बारे में भी ज्ञान प्राप्त करें। जैसा की हम सभी जानते है कि आज से 10 साल पहले के मुकाबले, आज का भारत कितना विकसित हो चुका है। आज पैसे भेजने से सामान खरीदने तक, सब कुछ घर बैठे मिनटों में हो जाता है। शहर से लेकर गांव तक, हर कुछ विकसित हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को एक विकसित देश बनाने का प्रण लिया है, और ये उसी की तरफ बढ़ाया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान को हम डिजिटल इंडिया के नाम से जानते है। हमारा आज का विषय भी यही है – डिजिटल इंडिया (Digital India). दोस्तों, अगर आप डिजिटल इंडिया का अर्थ, डिजिटल इंडिया के लाभ, या डिजिटल इंडिया के उद्देश्य के बारे में जानकारी पाना चाहते है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। हम आपको इन सभी विषयों की पूरी जानकारी देंगे और साथ ही डिजिटल इंडिया पोर्टल और डिजिटल इंडिया ऑनलाइन रजि...