DCA

                          Rajeev Tiwari

DCA कंप्यूटर कोर्स क्या है और इसका सिलेबस

अगर आप थोड़ा बहुत कंप्यूटर के बारे में जानते हैं तो डीसीए क्या है (What is DCA in Hindi) के बारे में जरूर सुना होगा. आज का जमाना कंप्यूटर का है लगभग सारे काम इसी के द्वारा किए जा रहे हैं और जो कंप्यूटर चलाना नहीं जानता तो समझ लीजिए कि जमाने से बहुत पीछे चल रहा है यही वजह है आज मैंने सोचा कि आपको एक कंप्यूटर कोर्स के बारे में बताया जाए जोकि कंप्यूटर शिक्षा क्षेत्र में एक बेसिक कोर्स है. इसके अलावा हम जानेंगे की DCA का फुल फॉर्म क्या होता है और इस कोर्स को करने के क्या फायदे हैं. इस का सिलेबस क्या होता है क्या-क्या सिखाया जाता है इसके बारे में भी हम जानकारी देंगे.
DCA जिसका पूरा नाम हैं डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन जो कि एक बहुत ही प्रचलित कंप्यूटर कौर्स हैं | कोई भी student इस कौर्स को 12th के बाद कर सकता हैं | आइये जानते हैं क्या हैं यह कौर्स और इसके करने से क्या फायदे होंते हैं हमारी इस पोस्ट ” डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन DCA क्या हैं, कैसे करें” में |
DCA एक डिप्लोमा कौर्स हैं जिसमे कंप्यूटर की जानकारी पढ़ाई जाती हैं एवं उसके बाद एक डिप्लोमा दिया जाता हैं | यदि आपके पास यह डिप्लोमा होता हैं तो आप किसी भी शासकीय या अशासकीय संस्थानों में निकलने वाली भर्ती में इसे लगा सकते हैं |

डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन [DCA] कितने वर्ष का होता हैं?



डी.सी.ए.  एक वर्ष का डिप्लोमा कौर्स हैं, इसमें दो सेमिस्टर होते हैं प्रत्येक 6 माह का होता हैं |

DCA कब कर सकते हैं?

आप 12th के बाद डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कर सकते हैं|

डी.सी.ए. कहाँ से करें ?

इस सवाल का जवाब यहाँ देना उचित नहीं होगा क्योकि यह वेबसाइट किसी एक विशेष स्थान से सम्बन्ध नहीं रखती | हर राज्य में या हर क्षेत्र में कई सारी संस्था हैं जो DCA कराती हैं | इसका निर्णय आपको अपने नजदीकी शैक्षणिक संस्थानों से पता करना होगा | ध्यान रखें जहाँ से भी आप DCA करें वह मान्यता प्राप्त संसथान होना चाहियें |

IGNOU, AISECT, SMU, जैसे कुछ संसथान हैं जो  यह कौर्स कराते हैं | 

फ़ीस कितनी होती हैं DCA की

तक़रीबन 4-5 हजार प्रति सेमिस्टर फ़ीस हो सकती हैं DCA की जो कि अलग अलग क्षेत्र एवं संस्थाओं पर भी निर्भर करता हैं |

DCA में कौनसे subject होते हैं ?

  • Fundamental of Computer
  • MS Office
  • Photoshop
  • Tally
  • Internet
  • Basic Programming
इनके आलावा कुछ और भी subject होते हैं जो आप DCA में पढ़ सकते हैं |

DCA करने के क्या फ़ायदे हैं

DCA करने के कई सारे फायदे हैं जिनमे से कुछ निम्न हैं |
  • BCA के 2nd सेमिस्टर में सीधे प्रवेश
  • शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में मान्य
  • कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान
  • कंप्यूटर फील्ड में जॉब के अवसर
आदि फायदे हैं DCA करने | अगर आपको डिप्लोमा चाहिए तो आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा करना होगा और अगर आप सिर्फ कंप्यूटर सीखना चाहते हैं तो computersikhe.com में आपका स्वागत हैं | आप यहाँ कंप्यूटर से जुड़ी कई जानकारी निशुल्क प्राप्त करेंगे |
आज की हमारी इस पोस्ट “डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन DCA क्या हैं, कैसे करें”   से  जुड़े किसी  अन्य सवाल के लिए आप कमेंट कर सकते हैं या अपनी सलाह/सुझाव  साझा कर सकते हैं |

Written by Rajeev Tiwari

Comments

Popular posts from this blog

FBT Tax

OT Technician

URL क्या है